सेक्स से जुड़े बहुत से मुद्दों पर पार्टनर्स अकसर कन्फ्यूज रहते हैं। कई बार वे अपने सेक्सुअल एक्ट को लेकर सशंकित रहते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि वे गलत चीजों को सही मान बैठते हैं।
इसी के मद्देनजर हफपोस्ट ने एक प्रश्नावली तैयार कर एक्सपर्ट की राय ली। आइए जानें उन सवालों को जिनको लेकर अकसर लोग कन्फ्यूज होते हैं और उनके जवाब में क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
1. आधी रात बीतने पर पार्टनर सेक्स करता है; लेकिन अगले दिन उसे कुछ भी याद नहीं रहता?
इस सवाल के जवाब में इंडियाना यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सेक्सुअल हेल्थ प्रोमोशन के पीएचडी रिसर्च साइंटिस्ट और सेक्स मेड इजी के लेखक डेबी हरबेनिक का कहना है कि इस स्थिति को सेक्स सोमनिया कहा जाता है।
उनके मुताबिक, आधी रात में नींद में सेक्स करने के बाद सुबह याद ना रहना बहुत कॉमन स्थिति है। ये कोई सेक्स इश्यू नहीं है बल्कि ये स्लीप डिस्ऑर्डर है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यदि इसका समय पर इलाज नहीं करवाया गया तो प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। इसके लिए चाहे तो डॉक्टर से कंसल्ट किया जा सकता है।
2. क्या सेक्स के दौरान वाइब्रेटर यूज करने के लिए गिल्ट महसूस करना चाहिए?
सेक्सोलाजिस्ट और सेक्सुएलिटी एजुकेटर वॉन्नी.के.फुलब्राइट का कहना है कि बहुत सी महिलाओं और पुरूषों के लिए मास्टरबेशन करना बहुत आसान और कंफर्टेबल होता है।
रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि सिंगल महिलाओं के मुकाबले जो महिलाएं रिलेशनशिप में होती हैं वो ज्यादा मास्टरबेशन करती हैं।
ऐसा बहुत से कारणों से हो सकता है। जैसे जब महिला का सेक्स का मूड है और पार्टनर पास में नहीं है, बहुत ज्यादा टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने से भी महिलाएं ऐसा करती हैं।
फुलब्राइट का कहना है कि सेक्स प्लेजर पाने का सबका अपना तरीका होता है। कई लोग पार्टनर होने के बावजूद सेक्स टॉयज का इस्तेमाल भी करते हैं।
3. क्या पार्टनर के सीमन से एलर्जी हो सकती है?
नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में फेनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसीन में गाइनाक्लोजी की असिस्टेंट प्रोफेसर लॉरेन स्ट्रिचर का कहना है कि, ये सही है कि सीमन से एलर्जी हो सकती है और स्किन भी जल सकती है, सूजन आ सकती है या फिर सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आधे से ज्यादा समय एलर्जी पहली बार सेक्स करने से होती है।
कुछ महिलाएं किसी विशेष साथी के साथ सेक्स करने के दौरान एलर्जी की शिकायत करती हैं। ऐसा इसीलिए भी क्योंकि ये सीमन की सेंसिविटी या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। लेकिन अगर एलर्जी की प्रॉब्लम अकसर रहती है तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
4. क्या एनल सेक्स के लिए क्रेजी होना सही हैं?
वॉन्नी.के.फुलब्राइट का कहना है कि बहुत से लोग एनल सेक्स के लिए क्रेजी होते हैं। इस ट्रेंड में पिछले कुछ सालों से खास तौर पर इजाफा हुआ है।
रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ था कि 21 फीसदी महिलाएं 20 से 30 साल की उम्र में, 12 फीसदी महिलाएं 40 साल की उम्र में और 21 से 27 फीसदी इसी उम्र के पुरूष भी एनल सेक्स के लिए क्रेजी होते हैं।
फुलब्राइट का कहना है ये आप पर और आपके पार्टनर पर निर्भर करता है कि आपको ये कितना अच्छा लगता है और आप इसे कितना एन्जॉय करते हैं।
5. क्या लंबे समय तक सेक्स ना करना सही है?
2010 के सेक्सुअल हेल्थ एंड बिहेवियर के नेशनल सर्वें के मुताबिक, तकरीबन 7 फीसदी मैरिड कपल और 17.7 फीसदी लिव-इन में रहने वाले कपल 30 से 40 की उम्र के बाद एक-एक साल तक सेक्स नहीं करते।
फुलब्राइट का कहना है कि सेक्स करने के बहुत फायदे हैं। सेक्स करने से पेल्विक एरिया की मसल्स मजबूत होती हैं। यौन संक्रमण से बचने, तनाव से दूर रहने, माइग्रेन से बचने, बैकपेन से दूर रहने जैसी बीमारियों से बचने में सेक्स मदद करता है। सेक्स से इम्युन सिस्टम बढ़ाने में मदद मिलती है और हार्ट संबंधित बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है।
स्त्रोत : अमर उजाला, नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क शीर्षक : "सेक्स से जुड़े 5 सवालों पर क्या आप भी है कन्फ्यूज"


No comments:
Post a Comment