Labels

"हर एक स्त्री और पुरुष को प्यार करने और प्यार पाने का जन्मजात और प्राकृतिक अधिकार है। इसलिए हर एक व्यक्ति को प्रेम सम्बन्ध में होना चाहिए।"-"Every Woman and Man Have Inherent and Natural Right to Love and being Loved. Therefore Every Person Should be in Loving Relationship."

Sunday 10 November 2013

सेक्स में बरतें समझदारी

सेक्स में बरतें समझदारी

सेक्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के कंफ्यूजन रहते हैं। कई बार यही कंफ्यूज़न सेक्स का सही आनंद लेने की राह में बाधा भी बन जाते हैं। दूर कीजिए ऐसे ही कुछ बड़े कंफ्यूज़न को ताकि आप समझदारी से सेक्स कर सकें। (और सेक्स का भरपूर आनंद ले सकें)

साइज डज मैटर


आप अपने मन से यह भ्रम निकाल दें कि आकार से कोई फर्क पड़ता है। साइज से कुछ नहीं होता है। सबसे जरूरी चीज है अपने पार्टनर के जज्बातों का खयाल रखना। इससे सेक्स की अवधि बढ़ती है। साथ ही आप इसका खूब आनंद भी लेते हैं।

मर्दों के दिमाग में हमेशा सेक्स

कहा जाता है कि मर्द हर 7वें सेकेंड में सेक्स के बारे सोचते हैं, लेकिन ऐसा नही है। रिसर्च से पता चला है कि सिर्फ 15 फीसदी मर्द ही दिन भर में कई बार सेक्स के बारे में सोचते हैं। करीब आधे मर्द महीने में केवल कुछ दिन और 4 फीसदी महीने में एक बार भी सेक्स के बारे में नहीं सोचते। सेक्स के बारे में सोचने में महिलाएं ही आगे हैं। 19 प्रतिशत महिलाएं रोज कई बार सेक्स के बारे में सोचती है और 67 फीसदी महिलाएं हफ्ते में और सिर्फ 14 फीसदी महीने में सेक्स के बारे में सोचती हैं।

ओरल सेक्स से खतरा नहीं

ओरल सेक्स से भी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। अगर मुंह या गले में कहीं कुछ कटा होता है या कोई खुला घाव होता है, तो वहां से इन बीमारियों के फैलने का खतरा होता है।

पुरुष हमेशा रहते हैं तैयार

ऐसा भ्रम है कि पुरुष सेक्स के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पुरुष भी थकता है। तनाव के चलते या मूड नहीं रहने के चलते वह सेक्स में रुचि नहीं दिखा सकता है। इसलिए अगर पुरुष सेक्स के लिए तैयार नहीं होता है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आप में रुचि नहीं लेता है।

पुल-आउट कर लेना है सेफ

नहीं, यह बिल्कुल सेफ नहीं है। दरअसल सेक्स के दौरान स्पर्म थोड़ा-थोड़ा कई बार में निकलता रहता है। कई बार तो इसका पता भी नहीं चलता है। स्पर्म की यह मात्रा आपके साथी को प्रेगनेंट करने के लिए काफी है। इसलिए यह जरूरी है कि आप पूरी तरह से सुरक्षित सेक्स करें।

स्त्रोत : नवभारतटाइम्स डॉट कॉम | Nov 10, 2013,

1 comment:

  1. For reading health information click here A health Portal
    I am a social worker and health adviser. Do you see my work please click here Health knowledge

    ReplyDelete

s

s
s

d

d
d